अपनी दो पत्नियों की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, शव मिलने के बाद से ही लापता था बिहार का रहने वाला आलम

Updated at : 02 Jul 2019 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी दो पत्नियों की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, शव मिलने के बाद से ही लापता था बिहार का रहने वाला आलम

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के जैतपुर इलाके में पिछले महीने अपनी दो पत्नियों की हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 27 जून को इस्मत परवीन और जाबना के शव उनके घर में मिले थे. उनका पति जमशेद आलम तब से लापता था. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के जैतपुर इलाके में पिछले महीने अपनी दो पत्नियों की हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 27 जून को इस्मत परवीन और जाबना के शव उनके घर में मिले थे. उनका पति जमशेद आलम तब से लापता था.

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिनमॉय बिस्वाल ने बताया, ‘‘ आलम बिहार में अपने गृह नगर भाग गया था. पुलिस की एक टीम को उसके गृह नगर भेजा गया जिसने कई जगह दबीश दी. बहरहाल, वह पुलिस से बचता रहा और वापस दिल्ली आ गया.” पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आलम बाड़ा हिन्दू राव इलाके में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आ रहा है. इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से दबोच लिया.

बिस्वाल ने बताया, ‘‘ पूछताछ में आलम ने बताया कि उसकी पत्नियां अक्सर एक दूसरे से लड़ा करती थीं और उससे भी झगड़ती थीं. वह इससे ऊब चुका था. उसने 27 जून को पहले परवीन की गला घोंट कर हत्या की, फिर जाबना का कत्ल किया और घर में ताला लगाकर फरार हो गया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन