भागलपुर सृजन घोटाला : बैंककर्मी के खिलाफ चार्जशीट

Updated at : 02 Jul 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर सृजन घोटाला : बैंककर्मी के खिलाफ चार्जशीट

जिला नजारत में 15 करोड़ का फर्जीवाड़ा सीबीआइ की विशेष अदालत में सीबीआइ ने सौंपी गयी चार्जशीट पटना/भागलपुर : पटना स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत मेंजिला नजारत में हुए 15 करोड़ की अवैध निकासी केमामले में सोमवार को बैंक ऑफबड़ौदा के कर्मी नवीन कुमार साहा के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया. आरोपित बैंक कर्मी से […]

विज्ञापन
जिला नजारत में 15 करोड़ का फर्जीवाड़ा
सीबीआइ की विशेष अदालत में सीबीआइ ने सौंपी गयी चार्जशीट
पटना/भागलपुर : पटना स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत मेंजिला नजारत में हुए 15 करोड़ की अवैध निकासी केमामले में सोमवार को बैंक ऑफबड़ौदा के कर्मी नवीन कुमार साहा के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया. आरोपित बैंक कर्मी से मिलीभगत करके सरकार की तरफ से दंगा पेंशन व विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि की राशि को डकार ली गयी. आठ अगस्त 2017 को प्रशासनिक जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसकी जांच का जिम्मा बाद में सीबीआइ ने अपने हाथों में ले लिया था.
यह थी प्रशासनिक जांच कमेटी की रिपोर्ट
जिला प्रशासन की जांच कमेटी ने नजारत के 15 करोड़ की राशि के फर्जीवाड़ा की जांच की थी. इसमें सरकार की ऑडिट टीम से बैंक ऑफ बड़ौदा के आरोपित कर्मी द्वारा फर्जीवाड़े को छिपाने का आरोप लगाया था.
इस काम में आरोपित ने फर्जी इंट्री व फर्जी खाता विवरणी का सहारा लिया था. ऑडिट बैंक के दिये कागजात को पुख्ता मानते हुए दोबारा सत्यापित करना उचित नहीं समझा. इस कारण नजारत शाखा से भेजे जानेवाले भुगतान का चेक भेजा जाने पर उतनी ही राशि जिला नजारत के सरकारी खाता में डाल दिया जाता. जिससे चेक का भुगतान हो जाता था.
ऐसे राशि को डकार गये
– नजारत शाखा में एसबीआइ मुंगेर से 16 दिसंबर 2016 को चेक संख्या 782044 से 72 हजार रुपये दंगा पेंशन की राशि वापस की थी.
-एसबीआइ भागलपुर ने 19 दिसंबर 2016 को ड्राफ्ट संख्या 849682 से 79 हजार रुपये की राशि मंत्रीमंडल सचिवालय ने उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि को भेजा था.
– पांच अक्तूबर 2009 को चेक संख्या 5921 से बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से पांच करोड़ की निकासी की गयी. जबकि जिला नजारत से उक्त चेक से राशि नहीं निकाले गये.
– पांच अक्तूबर 2009 को ही चेक संख्या 5922 से पांच करोड़ रुपये की राशि हुई, लेकिन जिला नजारत में चेक से राशि नहीं निकाली गयी.
– आठ अक्तूबर 2009 को चेक संख्या 5933 से पांच करोड़ की अवैध निकासी कर ली गयी.
अज्ञात स्रोत से जमा
अज्ञात स्रोत से सात जनवरी 2010 को 1.5 करोड़, 16 जनवरी 2010 को एक करोड़, 25 जनवरी 2010 को एक करोड़ व 11 फरवरी 2010 को 50 लाख रुपये, 18 फरवरी 2010 को 70 लाख, नौ अप्रैल को 50 लाख, 17 अप्रैल को एक करोड़, 21 अगस्त 2010 को पांच लाख, 17 फरवरी 2011 को 10 लाख, दो मार्च को पांच लाख, 10 मार्च 2011 को 10 लाख, पांच अक्तूबर 2012 को 50 लाख, 15 दिसंबर 2012 को 50 लाख, 14 फरवरी 2017 को 40 लाख, दो मार्च 2017 को 10 लाख, 16 मार्च 2017 को 50 हजार, 18 मार्च 2017 को एक लाख 20 हजार ओर 21 मार्च 2017 को 20 लाख जमा हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन