पटना : डकैती से पहले की थी शराब पार्टी, कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

डकैती की घटना के बाद पुलिस ने चेक किया सीसीटीवी फुटेज पटना : पश्चिमी रामकृष्णानगर इलाके के गौरेया स्थान में बीमाकर्मी के मकान में डकैती के दौरान अगर पुलिस चुस्त और मुस्तैद रहती तो डकैतों को पकड़ना आसान था. क्योंकि डकैत शराब के नशे में थे. उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. […]
विज्ञापन
डकैती की घटना के बाद पुलिस ने चेक किया सीसीटीवी फुटेज
पटना : पश्चिमी रामकृष्णानगर इलाके के गौरेया स्थान में बीमाकर्मी के मकान में डकैती के दौरान अगर पुलिस चुस्त और मुस्तैद रहती तो डकैतों को पकड़ना आसान था. क्योंकि डकैत शराब के नशे में थे. उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. ऐसा लग रहा है कि उन लोगों ने गुरुवार की देर रात तक शराब पार्टी की और अगले दिन में 11 बजे डकैती करने पहुंच गये.
लेकिन चुस्ती की बात कौन करे, घटना के बाद थाना प्रभारी मौके पर जाने के बजाय बीमाकर्मी के परिवार वालों को ही थाने पर बुला रहे थे. इस मामले में सीधे तौर पर पुलिस की लापरवाही है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. पुलिस ने कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. कुछ संदिग्धों को चिह्नित भी किया गया है. एसएसपी गरिमा मलिक ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है. एसएचओ के अलावा सीनियर पदाधिकारी इस कांड के खुलासे के लिए जांच-पड़ताल में जुटे हैं.
कई इलाकों में छापेमारी, पर नहीं लगा कुछ भी हाथ
पुलिस तैयार करायेगी स्केच
पुलिस इस मामले में स्केच जारी करेगी. घरवालों की मदद से स्केच बनवाया जायेगा. इस मामले में एसएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी परिवार वालों से बातचीत कर चुके हैं. डकैतों के हुलिया, पहनावा के बारे में पूछताछ हुआ है. ऐसा बताया गया है कि डकैत ज्यादा उम्र के नहीं है. 20 से 25 साल के लड़कों ने डकैती डाला है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 395 के तहत मामला दर्ज किया है. छानबीन कर रही है.
जक्कनपुर में भी हुई थी डकैती
जिस तरह से रामकृष्णनगर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, ठीक उसी स्टाइल में 6 फरवरी 2019 की रात को जक्कनपुर थाने के सामने रामनगर पत्थर गली में भी भीम सिंह और उनके किरायेदार रेलकर्मी प्रभात के घर में भी हुई थी.
यहां से डकैत करीब 10 लाख रुपये के समान ले गये थे. यहां भी डकैत यह कह कर घुसे थे कि उनका पुलिस पीछा कर रही है और उन्होंने घर में छुपने की बात कही थी, इसके बाद पिस्टल सटाकर घटना को अंजाम दिया था. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रामकृष्णानगर में भी उसी गैंग ने डकैती डाली है.
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने परिजनों से बातचीत की है और घटना के बारे में और जानकारी ली है.
रामकृष्णानगर, जक्कनपुर समेत कई इलाकों में पुलिस ने छापेमारी भी की है. पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है लेकिन चार लोगों को हिरासत में लेकर अब तक पूछताछ कर चुकी है.
यहां बता दें कि शुक्रवार को दिन में किराये पर मकान तलाशने के बहाने डकैत अंदर घूसने का प्रयास किये, जब उन्हें बताया गया कि रूम नहीं खाली है तो डकैत वापस चले गये और थोड़ी देर बाद फिर आये और यह कहा कि पुलिस पीछा कर रही है हम लोगों को छुपा लीजिए. इसके बाद डकैत घर में घुस गये और बीमा कर्मी हरेंद्र नाथ तिवारी की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर 7 लाख के गहने और 2.30 लाख कैश उठा ले गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




