पटना : एइएस को गंभीरता से ले सरकार : डॉ सीपी ठाकुर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भाजपा सांसद पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में एइएस से हो रही बच्चों की मौत पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को इस बीमारी को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए. इस बीमारी के कारणों का पता लगाना जरूरी है और भविष्य में ऐसी बीमारी न हो, इसके लिए रिसर्च पर […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा सांसद पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में एइएस से हो रही बच्चों की मौत पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को इस बीमारी को ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए. इस बीमारी के कारणों का पता लगाना जरूरी है और भविष्य में ऐसी बीमारी न हो, इसके लिए रिसर्च पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं इस विषय को देखना चाहिए. इस पर उन्हें विचार करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि 1995 से ही यह रहस्यमय बीमारी यहां के बच्चों को अपना शिकार बनाती आयी है. जब यह बीमारी आती है, तब सरकार सक्रिय होती है. जबकि, इसके लिए सरकार को पहले ही बचाव की तैयारी कर लेनी चाहिए थी. इस पर लगातार शोध होते रहना चाहिए, तभी इस बीमारी की वजह का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन