ePaper

पटना : देश भर में कल से जदयू का सदस्यता अभियान

Updated at : 07 Jun 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : देश भर में कल से जदयू का सदस्यता अभियान

नीतीश कुमार सहित पार्टी के सांसद और विधायक बनेंगे क्रियाशील सदस्य पटना : देश भर में जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत शनिवार से होगी. इसके माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित पार्टी के सांसद और विधायक अपने-अपने बूथ पर 25 सदस्यों को सदस्यता दिलाकर […]

विज्ञापन
नीतीश कुमार सहित पार्टी के सांसद और विधायक बनेंगे क्रियाशील सदस्य
पटना : देश भर में जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत शनिवार से होगी. इसके माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह सहित पार्टी के सांसद और विधायक अपने-अपने बूथ पर 25 सदस्यों को सदस्यता दिलाकर क्रियाशील सदस्य बनेंगे. इस अभियान की शुरुआत पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे. इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.
तीन वर्षों के लिए होती है पार्टी की सदस्यता
इस बारे में जदयू के राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पार्टी की सदस्यता तीन वर्षों के लिए होती है. इससे पहले 5 जून, 2016 को 2016-2019 के लिए सदस्यता चलायी गयी थी. इसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है. इसलिए अब अगले तीन वर्ष 2019-2022 के लिए यह सदस्यता महाअभियान शुरू किया जायेगा, जो 5 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद पार्टी की प्राथमिक इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
राज्य में व्यापक अभियान चलाने की तैयारी
रवींद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पार्टी राज्य में व्यापक अभियान चलाने की तैयारी कर चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर सभी सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायक (विधानसभा व विधान परिषद), राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य पदाधिकारी, पार्टी और प्रकोष्ठों के जिला, प्रखंड, पंचायत व वार्ड के नेता 8 जून को अपने-अपने बूथ पर 25 सदस्यों को सदस्यता दिलाकर क्रियाशील सदस्य बनेंगे.
इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी शनिवार को अपने बूथ के 25 सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पंचायत या वार्ड अध्यक्ष के माध्यम से क्रियाशील सदस्य की रसीद प्राप्त कर लेंगे. सदस्यता फॉर्म प्रदेश के सभी पंचायतों और वार्डों को उपलब्ध कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन