नये भवन में छात्र करेंगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई

पटना : अगले दो साल में सासाराम,भभुआ, सुपौल, सीतामढ़ी व मधेपुरा में इंजीनियरिंग के छात्र अपने नये भवन में पढ़ाई कर पायेंगे. इन जिलों में नये भवन तैयार करने को 72 करोड़ 77 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है. वर्तमान में इन जगहों पर इंजीनियरिंग के छात्र पोलटेकनिक कॉलेज भवन में पढ़ाई कर रहे हैं. विज्ञान […]
पटना : अगले दो साल में सासाराम,भभुआ, सुपौल, सीतामढ़ी व मधेपुरा में इंजीनियरिंग के छात्र अपने नये भवन में पढ़ाई कर पायेंगे. इन जिलों में नये भवन तैयार करने को 72 करोड़ 77 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है. वर्तमान में इन जगहों पर इंजीनियरिंग के छात्र पोलटेकनिक कॉलेज भवन में पढ़ाई कर रहे हैं.
विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग ने इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष में खर्च करने के लिए राशि मंजूर की है. सासाराम, भभुआ, सुपौल, सीतामढ़ी व मधेपुरा में नये भवन निर्माण के लिए 72 करोड़ 77 लाख राशि मिली है. शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के लिए 20 करोड़, भभुआ इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के लिए 20 करोड़, सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के लिए दो करोड़ 77 लाख, सीतामढ़ी में टेक्नोलॉजी निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




