सीएम नीतीश कुमार ने खरीफ महाभियान रथ को दिखायी हरी झंडी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को खरीफ महाभियान एवं बीज वाहन विकास वाहन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम का आयोजन संवाद परिसर में किया गया था. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को खरीफ महाभियान एवं बीज वाहन विकास वाहन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम का आयोजन संवाद परिसर में किया गया था. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने की. कृषि विभाग ने खरीफ मौसम में संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने और किसानों के बीच कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रत्येक जिले के लिए दो–दो रथों को तैयार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




