समीक्षा बैठक से एक दिन पहले राजद विधायक ने तेजस्वी से मांगा इस्तीफा,कहा- पद नहीं छोड़ा तो लुटिया डूब जायेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 6:09 AM
पटना: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राजद में विरोध के स्वर उठने लगे हैं. पार्टी की समीक्षा बैठक के एक दिन पहले सोमवार को गायघाट से राजद विधायक महेश्वर यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस्तीफा की मांग कर डाली. उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के अधिकतर विधायक मेरी मांग के […]
पटना: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राजद में विरोध के स्वर उठने लगे हैं. पार्टी की समीक्षा बैठक के एक दिन पहले सोमवार को गायघाट से राजद विधायक महेश्वर यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस्तीफा की मांग कर डाली. उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के अधिकतर विधायक मेरी मांग के साथ हैं. बुधवार को विधानमंडल दल की बैठक में भी महेश्वर यादव ने नहीं जाने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी पद नहीं छोड़ते हैं तो पार्टी की लुटिया डूब जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










