पटना के भूमिगत जल की गुणवत्ता अब भी बेहतर
Updated at : 10 May 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

राजदेव पांडेय पटना : पटना के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर लाखाें का व्यापार कर रहीं प्राइवेट वाटर प्यूरीफाइ कंपनियाें के लिए हाल ही में आयी एक सरकारी रिपोर्ट बड़ा झटका है. स्टेट लेवल वाटर टेस्टिंग प्रयोगशाला की ताजी रिपोर्ट बताती है कि पटना के भूमिगत जल की गुणवत्ता अब भी शानदार है. इसका […]
विज्ञापन
राजदेव पांडेय
पटना : पटना के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर लाखाें का व्यापार कर रहीं प्राइवेट वाटर प्यूरीफाइ कंपनियाें के लिए हाल ही में आयी एक सरकारी रिपोर्ट बड़ा झटका है. स्टेट लेवल वाटर टेस्टिंग प्रयोगशाला की ताजी रिपोर्ट बताती है कि पटना के भूमिगत जल की गुणवत्ता अब भी शानदार है.
इसका अभी प्राकृतिक स्वाद बरकरार है. कुल मिलाकर यह रिपोर्ट आम आदमी के लिए राहत भरी है, क्योंकि वे अब बाजार से पानी खरीदने में हर माह सैकड़ों रुपये का खर्च बचा सकते हैं. शहर के विभिन्न हिस्सों में 50 से 60 फुट गहराई से लिये गये नमूनों की जांच 16 पैरामीटर पर की गयी. किसी भी मापदंड पर पानी की गुणवत्ता खराब नहीं मिली. हालांकि, कुछ एक पैरामीटर पर पानी की गुणवत्ता अपनी अधिकतम लिमिट पार कर सकती है.
शहर में आर्सेनिक दो जगह एएन काॅलेज और मोगलपुरा पुलिस चौकी के पास भूमिगत जल में चिह्नित किया गया है, लेकिन अभी यह नॉर्म्स से सैकड़ों गुना नीचे है. इससे अभी स्वास्थ्य को किसी तरह का खतरा नहीं है. कुछ इलाकों में टीडीएस और पीएच मान है, लेकिन सीमा के अंदर है. नगर निगम के जलापूर्ति विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनोद तिवारी ने बताया कि शहर का भूमिगत जल की गुणवत्ता शानदार है.
स्टेट लेवल वाटर टेस्टिंग प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से खुलासा
क्षेत्र पीएच टीडीएस कैल्सियम क्लोराइड फ्लोराइड आर्सेनिक मैंगनीज आयरन
मंगल तालाब 7.23 275 54.5 24 0.10 बीडीएल बीडीएल 0.10
रेनबो फील्ड 7.25 273 52.9 20 बीडीएल 0.45 बीडीएल 0.20
मलाही पकड़ी 7.26 299 68.5 18 बीडीएल 0.35 बीडीएल 0.10
एसकेपुरी 7.85 281 64.1 16 बीडीएल 0.23 बीडीएल बीडीएल
एएन कॉलेज 7.86 283 67.3 28 0.002 0.42 बीडीएल 0.10
अदालतगंज 7.69 468 70.5 12 बीडीएल 0.32 बीडीएल बीडीएल
मोगलपुरा 7.45 480 72.1 12 बीडीएल 0.42 बीडीएल बीडीएल
लोहानीपुर पंप 8.01 450 67.3 28 बीडीएल 0.43 बीडीएल बीडीएल
दीघा पंप 8.05 263 54.5 24 बीडीएल 0.42 बीडीएल 0.20
राजेंद्रनगर 7.86 440 67.3 28 बीडीएल 0.38 बीडीएल बीडएल
जल पर्षद पंप 7.32 319 73.3 30 0.002 0.36 बीडीएल 0.10
नोट : पीएच की लिमिट 6.5 से 8़ 5 मिलीग्राम/लीटर, टीडीएस की मात्रा 500 से 2000, कैल्सियम की 75-200, क्लोराइड की 250- 1000, आर्सेनिक 0.01,फ्लोराइड की 1 से 150 व मैंगनीज की 0़ 10 से 0.30 और आयरन की अधिकतम लिमिट एक मिलीग्राम/लीटर है. बीडीएल (बिलो डिटेक्शन लिमिट).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




