पटना : लुटेरे को महिला ने धक्का दे बाइक से गिराया, गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लुटेरे को महिला ने धक्का दे बाइक से गिराया, गिरफ्तार

कोढा गैंग का सदस्य निकला लुटेरा पटना : कंकड़बाग पुलिस ने कोढ़ा गैंग के सदस्य पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. कटिहार के कोढ़ा का रहने वाला अपराधी पवन कुमार कंकड़बाग में एक महिला से 40 हजार रुपये लूट कर भाग रहा था. इस दौरान महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए लुटेरे को धक्का […]

विज्ञापन
कोढा गैंग का सदस्य निकला लुटेरा
पटना : कंकड़बाग पुलिस ने कोढ़ा गैंग के सदस्य पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. कटिहार के कोढ़ा का रहने वाला अपराधी पवन कुमार कंकड़बाग में एक महिला से 40 हजार रुपये लूट कर भाग रहा था. इस दौरान महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए लुटेरे को धक्का दे दिया.
इस पर लुटेरा पवन कुमार बाइक से नीचे गिर गया और बाइक छोड़कर भागने लगा.
इस पर पब्लिक और पुलिस ने उसका पीछा किया और पवन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पवन को जेल भेज दिया है. कंकड़बाग की रहनेवाली संजू कुमारी का कंकड़बाग मुख्य शाखा एसबीआइ में एकाउंट है. वह 40 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही थी, इस दौरान बाइक सवार अपराधी पवन ने मार्डन हॉस्पिटल के बगल गली में झपट्टा मारकर बैग छीन लिया. इसके बाद महिला के प्रयास से पवन को पकड़ा गया.
एक बाइक बरामद
पुलिस ने पवन की निशान देही पर करबिगहिया स्टेशन के पार्किंग से एक बरामद किया है. यह बाइक चोरी की थी. पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है. इसके अलावा अन्य सामान भी बरामद किया गया है.
ये हुए बरामद
– लूटा गया 40 हजार रुपये बरामद.
– घटना में प्रयुक्त दो बाइक.
– एक मोबाइल फोन.
– बैंक पासबुक एवं कागजात.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन