छठे चरण में राधामोहन, रघुवंश सहित आधा दर्जन दिग्गजों का होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

पटना : छठे चरण में 12 मई को आठ सीटों पर मतदान होना है. केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंशप्रसाद सिंह सहित आधा दर्जन बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा छठे चरण के चुनाव से जुड़ी है. महागठबंधन और एनडीए के जो उम्मीदवार मैदान में हैं, उनमें नौ उम्मीदवार पहली बार संसदीय दंगल में […]

विज्ञापन

पटना : छठे चरण में 12 मई को आठ सीटों पर मतदान होना है. केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंशप्रसाद सिंह सहित आधा दर्जन बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा छठे चरण के चुनाव से जुड़ी है. महागठबंधन और एनडीए के जो उम्मीदवार मैदान में हैं, उनमें नौ उम्मीदवार पहली बार संसदीय दंगल में उतरे हैं. कई नेताओं के विरासत की राजनीति का भविष्य भी यह चुनाव तय करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

छठे चरण में वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में चुनाव होना है. सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई दिख रही है. इस चरण में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पूर्वी चंपारण से भाजपा की टिकट पर तो पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह वैशाली से राजद के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं. शिवहर से भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरी रमा देवी जीत की हैट्रिक के लिए पसीना बहा रही हैं.

नौ उम्मीदवार पहली बार संसदीय दंगल में

छठे चरण में महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवारों में नौ पहली बार संसदीय दंगल में उतरे हैं. इसमें सीवान से जदयू प्रत्याशी कविता सिंह वर्तमान में विधायक हैं. जबकि, महाराजगंज से राजद उम्मीदवार रणधीर सिंह पूर्व विधायक हैं. दोनों पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.

वाल्मीकि नगर से कांग्रेस प्रत्याशी शाश्वत केदार, पश्चिमी चंपारण से रालोसपा के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार सिंह, पूर्वी चंपारण से रालोसपा प्रत्याशी आकाश सिंह, शिवहर से राजद प्रत्याशी फैसल अली, गोपालगंज से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र राम, गोपालगंज से जदयू प्रत्याशी आलोक सुमन, वैशाली से लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं.

कई की राजनीतिक विरासत का फैसला भी

छठे चरण के चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गजों का फैसला होगा. पूर्वी चंपारण से मैदान में आकाश सिंह प्रदेश कांग्रेस के अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के पुत्र हैं. सीवान से राजद प्रत्याशी हिना शहाब पूर्व सांसद शाहबुद्दीन की पत्नी हैं. वाल्मीकि नगर से कांग्रेस प्रत्याशी शाश्वत केदार पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडे के पौत्र हैं.इनके पिता भी सासंद रह चुके हैं. पश्चिमी चंपारण से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल के पिता भी सांसद रह चुके हैं. महाराजगंज से जनार्दन सिंह सीग्रीवाल मैदान में हैं. वाल्मीकि नगर से जदयू के प्रत्याशी वैधनाथ महतो पूर्व मंत्री रह चुके हैं.

अधिकतर का पेशा खेती-किसानी

कोई 10वीं पास तो कोई पीएचडी होल्डर

पटना : छठे चरण के चुनाव में एनडीए व महागठबंधन की ओर खड़े किये गये प्रत्याशियों में 10वीं पास से लेकर पीएचडी धारक तक हैं. ये सभी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. वहीं, एमबीबीएस, मैनेजमेंट, वकालत की डिग्री हासिल करने वाले भी क्षेत्र के विकास करने को लेकर दंभ भर रहे हैं.

वाल्मीकि नगर में 10वीं पास जदयू प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो पहले भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कांग्रेस के शाश्वत केदार स्नातक हैं. उनके पास ग्लोबल ओपेन यूनिवर्सिटी नागालैंड से बीबीए की डिग्री है. पश्चिमी चंपारण में भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल चिकित्सक हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने उन्हें मौका दिया था. वहीं, रालोसपा के बृजेश कुमार कुशवाहा 12वीं पास के साथ बिजनेसमैन हैं.

रमा देवी एलएलबी डिग्री धारक

पूर्वी चंपारण में रालोसपा के आकाश कुमार सिंह मात्र इंटर हैं. भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह स्नातक हैं. उनका मुख्य पेशा खेती है. रमा देवी एलएलबी डिग्री धारक हैं. जबकि उनके मुकाबले में राजद के फैसल अली स्नातकोत्तर हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह पीएचडी धारक होने के बावजूद उनका पेशा खेती है. लोजपा की वीणा देवी 10वीं पास हैं.

गोपालगंज में जदयू के डाॅ आलोक कुमार सुमन स्नातकोत्तर हैं. वहीं राजद के सुरेंद्र राम स्नातक के साथ बिजनेस से जुड़े ह���ं. सीवान में स्नातकोत्तर व सोशल वर्क से जुड़ी जदयू प्रत्याशी कविता सिंह का मुकाबला स्नातक की डिग्री प्राप्त राजद की हिना शहाब से है.महाराजगंज में 12वीं पास राजद के रणधीर सिंह का पेशा बिजनेस व खेती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन