पटना सिटी : किसानों व बेरोजगारों को ठगा, केंद्र सरकार ने वादे पूरे नहीं किये : शत्रुघ्न सिन्हा

Updated at : 06 May 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : किसानों व बेरोजगारों को ठगा, केंद्र सरकार ने वादे पूरे नहीं किये : शत्रुघ्न सिन्हा

पटना सिटी : महागठबंधन के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे नये भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे. वर्तमान सरकार ने किसानों व बेरोजगारों को ठगने का काम किया है. केंद्र की सरकार ने जो भी वादा जनता से किया, वह पूरा नहीं कर सकी. कांग्रेस प्रत्याशी रविवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र […]

विज्ञापन
पटना सिटी : महागठबंधन के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे नये भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे. वर्तमान सरकार ने किसानों व बेरोजगारों को ठगने का काम किया है. केंद्र की सरकार ने जो भी वादा जनता से किया, वह पूरा नहीं कर सकी.
कांग्रेस प्रत्याशी रविवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में मोरचा रोड में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. समारोह की अध्यक्षता पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता ने की. आयोजन में जदयू छोड़ राजद की सदस्यता मुन्ना जायसवाल ने प्रत्याशी के समक्ष समर्थकों के साथ ग्रहण की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन