पटना : फानी का प्रभाव नहीं, 24 घंटे तक स्थिर रहेगा तापमान
Updated at : 01 May 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भीषण चक्रवाती तूफान ‘फानी’ का प्रभाव अभी देश के पूर्वी हिस्से में शुरू नहीं हुआ है. राज्य से उसकी सबसे निकटतम दूरी ओड़िशा के पुरी तट से है. फिलहाल फानी बंगाल की खाड़ी से पुरी तट से 830 किमी दूर है. अनिसाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में कोई विशेष […]
विज्ञापन
पटना : भीषण चक्रवाती तूफान ‘फानी’ का प्रभाव अभी देश के पूर्वी हिस्से में शुरू नहीं हुआ है. राज्य से उसकी सबसे निकटतम दूरी ओड़िशा के पुरी तट से है. फिलहाल फानी बंगाल की खाड़ी से पुरी तट से 830 किमी दूर है.
अनिसाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आयेगा. शहर का अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है. पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. लेकिन, सबसे बड़ी राहत की बात है कि लू चलने की संभावना कम है. इस कारण लोगों को तपन से राहत मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटे के बाद अागे के मौसम की भविष्यवाणी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




