ePaper

मोकामा : शादी की रस्म बाद में, पहिले वोट करे के है दीदी

Updated at : 30 Apr 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा : शादी की रस्म बाद में, पहिले वोट करे के है दीदी

मोकामा : शादी की रस्म बाद में, पहिले वोट कर है दीदी…, मतदान केंद्र से वापस लौट रही अधेड़ महिला से दूसरी महिला ने कहा. यह सुनकर अधेड़ महिला के कदम रुक गये. वह वोट देने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करने लगीं. यह नजारा मोकामा नगर पर्षद क्षेत्र में बूथ संख्या 139 […]

विज्ञापन
मोकामा : शादी की रस्म बाद में, पहिले वोट कर है दीदी…, मतदान केंद्र से वापस लौट रही अधेड़ महिला से दूसरी महिला ने कहा. यह सुनकर अधेड़ महिला के कदम रुक गये. वह वोट देने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करने लगीं.
यह नजारा मोकामा नगर पर्षद क्षेत्र में बूथ संख्या 139 पर दिखा. सुबह साढ़े छह बजे से ही बूथ पर महिलाओं की कतार लगी थी. वे मतदान शुरू होने का इंतजार कर रही थीं. वजह वोट के बाद मुहल्ले में शादी की रस्म में शामिल होने के लिए जाना था. संयोगवश इवीएम में गड़बड़ी आ गयी, जिसको लेकर मतदान एक घंटा देरी से शुरू हुआ. लेिकन महिला वोट देकर ही गयी.
चूल्हा–चौका छोड़ पहले वोट देने पहुंचीं महिलाएं : मोकामा टाल इलाके के बूथ संख्या 239 पर भी सुबह से ही महिलाओं की कतार दिखी. इस बीच मतदान की रफ्तार धीमी होने से महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ गया. वोटर गोलू देवी का कहना था कि गांव की महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़ कर पहले वोट देने पहुंची हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन