दुल्हिनबाजार : 77 बीघे की फसल राख, घर भी जले
दुल्हिनबाजार : रानीतालाब काब गांव स्थित नावाडीह के पास एनएच 139 के किनारे गेहूं के खेत बिजली का तार टूट कर गिर गया. अगलगी में दस बीघे खेतों में लगी गेहूं फसल जल गयी. वहीं मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने दो घंटे सड़क जाम रखा. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप […]
दुल्हिनबाजार : रानीतालाब काब गांव स्थित नावाडीह के पास एनएच 139 के किनारे गेहूं के खेत बिजली का तार टूट कर गिर गया. अगलगी में दस बीघे खेतों में लगी गेहूं फसल जल गयी. वहीं मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने दो घंटे सड़क जाम रखा. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 139 को ग्यारह बजे दोपहर एक बजे तक जाम कर दिया. सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे रानीतालाब थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने किसानों को समझा-बुझा कर दोपहर एक बजे सड़क से जाम हटवाया तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया.
आपके शहर में
जानीपुर में छह बीघे की फसल जली: फुलवारीशरीफ. जानीपुर थाने के हुल्लासचक गांव में छह बीघा में गेहूं की लगी फसल जल कर राख हो गयी. आग लगने का कारण खेत से ऊपर गुजर रहे बिजली के तार के सटने से निकली चिनगारी बतायी जाती है.
आग से तीन दुकानें जलकर राख: दानापुर. थाना क्षेत्र के सगुना गांधी मूर्ति के पास आग लगने से जनरल स्टोर समेत तीन दुकानें और उसमें रखें लाखों के सामान जलकर राख हो गये .अगलगी की यह घटना शनिवार की देर रात को हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए