पटना : उधना से बरौनी व गया के लिए समर ट्रेनें

Published at :19 Apr 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : उधना से बरौनी व गया के लिए समर ट्रेनें

पटना : गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने उधना से बरौनी व गया के लिए एक-एक जोड़ी समर स्पेशल हमसफर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि उधना-बरौनी-उधना व गया-उधना-गया के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. […]

विज्ञापन
पटना : गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने उधना से बरौनी व गया के लिए एक-एक जोड़ी समर स्पेशल हमसफर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि उधना-बरौनी-उधना व गया-उधना-गया के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. इन दोनों ट्रेनों में यात्रा के लिए स्पेशल किराया भी निर्धारित है.
ट्रेन संख्या 09027 उधना-बरौनी हमसफर स्पेशल 23 अप्रैल से 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को उधना से शाम 5:45 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 09028 बरौनी-उधना हमसफर स्पेशल ऑन 25 अप्रैल से 27 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को बरौनी से सुबह 5:55 बजे खुलेगी. ये ट्रेनें हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, इलाहाबाद छेवकी आदि स्टेशनों पर रुकेंगी.
ट्रेन संख्या 09029 उधना-गया हमसफर स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को उधना से सुबह 9:05 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 09030 गया-उधना हमसफर स्पेशल 28 अप्रैल से 30 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को गया से शाम 5:00 बजे खुलेगी. ये ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय, इलाहाबाद छेवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खांडवा, भुसावल, जलगांव, अमलनेर आदि स्टेशनों पर रुकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन