सॉफ्टवेयर से समस्या : कुछ कर्मचारी समय से पहले ही हो गये रिटायर्ड, कुछ का वेतन फंसा

Updated:
विज्ञापन

पटना : वित्त विभाग ने बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए नये सॉफ्टवेयर सीएफएमएस (कॉम्प्रेहेंसिव फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) को व्यापक स्तर पर लागू कर दिया है. अब इसी की मदद से सभी विभागों के साथ वित्तीय लेन-देन और बजट मैनेजमेंट का काम किया जा रहा है. कर्मियों का वेतन देने से लेकर तमाम जानकारी और विभागीय […]

विज्ञापन
पटना : वित्त विभाग ने बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए नये सॉफ्टवेयर सीएफएमएस (कॉम्प्रेहेंसिव फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) को व्यापक स्तर पर लागू कर दिया है. अब इसी की मदद से सभी विभागों के साथ वित्तीय लेन-देन और बजट मैनेजमेंट का काम किया जा रहा है.
कर्मियों का वेतन देने से लेकर तमाम जानकारी और विभागीय प्रक्रिया इसी सॉफ्टवेयर की मदद से शुरू की गयी है.
परंतु इस नये सॉफ्टवेयर में कई कर्मियों का जन्मदिन और नौकरी ज्वाइन या रिटायरमेंट की तारीख गलत अपलोड हो गया है. इस वजह से कई विभागों में कुछ कर्मचारी समय से काफी पहले ही रिटायर्ड हो गये हैं. जिन्हें 20 साल बाद रिटायर्ड होना चाहिए था, वह इसी वर्ष या इसी महीने सेवानिवृत्त हो गये हैं.
इस वजह से ऐसे कर्मियों का वेतन बंद हो गया या उन्हें पेंशन लिस्ट में डाल दिया गया है. इसके अलावा कई कर्मियों का डिटेल गलत अपलोड होने के कारण उन्हें समय पर वेतन मिलने में भी समस्या उत्पन्न हो गयी है.
कई कर्मियों का वेतन इस महीने के अंत तक समय पर नहीं मिल सकेगा. हालांकि इस मामले में वित्त विभाग के आला अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि इस महीने के अंत तक तमाम समस्याएं ठीक कर ली जायेंगी. किसी कर्मी को कोई परेशानी नहीं होगी.
कर्मियों ने ठीक से नहीं ली ट्रेनिंग
वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस नये सॉफ्टवेयर से संबंधित सभी विभागों के कर्मियों और पदाधिकारियों को लगातार ट्रेनिंग दी गयी है. परंतु कुछ कर्मियों ने इस ट्रेनिंग को गंभीरता से नहीं लिया. इस वजह से इस पर इंट्री करने में गड़बड़ी कर दी है.
कुछ विभागों में पुराने सॉफ्टवेयर में भी कर्मियों का डाटा गलत होने के कारण इसमें भी यह गलत दिखने लगा है. इस वजह से समस्या हो रही है. कई विभागों ने तो अपने सभी कर्मियों का डिटेल अपलोड ही नहीं किया है.
इस वजह से इन्हें वेतन मिलने में समस्या हो रही है. गृह विभाग के कुछ निदेशालय ने तो अपने सिपाहियों का कोई डाटा ही नहीं अपलोड किया है. कारण पूछने पर बताया कि उनके पासा डिटेल ही नहीं है. इस वजह से इनके वेतन में समस्या हो रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन