पटना : आइजीआइएमएस में पांच जगहों से पानी पी सकेंगे

Updated:
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अब मरीज पांच जगहों से पानी पी सकेंगे. संस्थान प्रशासन ने दो वाटर कूलर की संख्या बढ़ा दी है. इसमें बुधवार को इमरजेंसी वार्ड के पास नये वाटर कूलर को शुरू कर दिया गया, जबकि दूसरा ओपीडी के पीछे लगे वाटर कूलर को एक सप्ताह के अंदर शुरू […]

विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अब मरीज पांच जगहों से पानी पी सकेंगे. संस्थान प्रशासन ने दो वाटर कूलर की संख्या बढ़ा दी है. इसमें बुधवार को इमरजेंसी वार्ड के पास नये वाटर कूलर को शुरू कर दिया गया, जबकि दूसरा ओपीडी के पीछे लगे वाटर कूलर को एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि संस्थान में पहले से तीन वाटर कूलर पहले से काम कर रहा है. गर्मी में मरीज व उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर की संख्या बढ़ायीगयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन