पंडारक : कार व बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Updated at : 24 Mar 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
पंडारक : कार व बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

पंडारक : कार व बाइक के बीच टक्कर में शनिवार की दोपहर पांच लोग जख्मी हो गये. यह हादसा पंडारक थाने के छपेड़ातर एनएच- 31 पर हुआ. घायलों को पंडारक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें दो की हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया. घायलों में शुभम कुमार (18) पंडारक निवासी, राहुल […]

विज्ञापन

पंडारक : कार व बाइक के बीच टक्कर में शनिवार की दोपहर पांच लोग जख्मी हो गये. यह हादसा पंडारक थाने के छपेड़ातर एनएच- 31 पर हुआ. घायलों को पंडारक अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें दो की हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया. घायलों में शुभम कुमार (18) पंडारक निवासी, राहुल कुमार (20) अहुआरा नौबतपुर निवासी, जावेद (30) भागलपुर निवासी व दो अन्य शामिल हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शुभम कुमार बाइक से फुफेरे भाई राहुल के साथ बाढ़ से पंडारक लौट रहा था.

इसी बीच उसकी बाइक की भिड़ंत भागलपुर से पटना जा रही कार से हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये. वहीं, कारचालक भागलपुर के जावेद को भी गंभीर चोटें लगीं, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक मामूली रूप से घायल हुए. इस हादसे में बाइक के परखचे उड़ गये. कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.राहुल व जावेद की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन