पटना :अब जंक्शन पर आसान हो जायेगी ट्रेनों की आवाजाही
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मीठापुर के पास दो स्टेबलिंग लाइन पटना : पटना जंक्शन से रोजाना 100 जोड़ी से अधिक एक्सप्रेस, इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही होती है. इसमें दर्जनों ट्रेनें हैं, जो पटना जंक्शन आती है और यहीं से रवाना होती है. इन ट्रेनों के जंक्शन पहुंचने व रवाना होने के बीच तीन से चार घंटे का […]
विज्ञापन
मीठापुर के पास दो स्टेबलिंग लाइन
पटना : पटना जंक्शन से रोजाना 100 जोड़ी से अधिक एक्सप्रेस, इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही होती है. इसमें दर्जनों ट्रेनें हैं, जो पटना जंक्शन आती है और यहीं से रवाना होती है. इन ट्रेनों के जंक्शन पहुंचने व रवाना होने के बीच तीन से चार घंटे का अंतर रहता है. इस दौरान अमूमन ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहती है. इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ता है.
इस समस्या को देखते हुए रेल मंडल प्रशासन ने जंक्शन पर दो स्टेबलिंग लाइन बनाने की योजना बना कर पूर्व मध्य रेलवे को प्रस्ताव भेजा था. पूर्व मध्य रेल ने योजना की स्वीकृति को लेकर रेलवे बोर्ड को भेजा.
रेलवे बोर्ड ने योजना की स्वीकृति देते हुए 12 करोड़ का आवंटन भी कर दिया है. स्टेबलिंग लाइन बनने के बाद हमेशा प्लेटफॉर्म खाली मिलेगा और ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाना आसान हो जायेगा.
नये वित्तीय वर्ष में काम
हो जायेगा शुरू
रेल मंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के निर्देश पर मीठापुर के समीप जमीन चिह्नित की गयी है. इस चिह्नित जमीन पर दो स्टेबलिंग लाइन का निर्माण किया जायेगा, जिस पर एक साथ चार ट्रेनों की रैक खड़ी हो सके. रेलवे अधिकारी ने बताया कि राशि आवंटित हो गयी है और योजना भी तैयार है. नये वित्तीय वर्ष में चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. एजेंसी चयन के बाद निर्धारित समय सीमा में योजना पूरी की जायेगी. ताकि, अनावश्यक ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर खड़ी नहीं की जा सके. पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर घंटों भभुआ-पटना, सहरसा-पटना, जयनगर-पटना इंटरसिटी के साथ-साथ कोलकाता-पटना एक्सप्रेस के साथ हावड़ा व रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस भी प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन