एडीजी स्पेशल की अध्यक्षता में बनी कमेटी रखेगी ड्रोन पर निगाह
Updated at : 16 Mar 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गृह विभाग ने सिविल रिमोटली पायलेटिड एयरक्राफ्ट सिस्टम की मॉनीटरिंग को लेकर 11 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन कर दिया है. यह समिति राज्य में ड्रोन आदि के परिचालन की मॉनीटरिंग करती है. नागरिक विमानन निदेशालय की ओर से विकसित डिजिटल स्काई प्लेटफाॅर्म से संबंधित कार्य भी करेगी. स्पेशल ब्रांच के एडीजी […]
विज्ञापन
पटना : गृह विभाग ने सिविल रिमोटली पायलेटिड एयरक्राफ्ट सिस्टम की मॉनीटरिंग को लेकर 11 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन कर दिया है. यह समिति राज्य में ड्रोन आदि के परिचालन की मॉनीटरिंग करती है.
नागरिक विमानन निदेशालय की ओर से विकसित डिजिटल स्काई प्लेटफाॅर्म से संबंधित कार्य भी करेगी. स्पेशल ब्रांच के एडीजी इसके अध्यक्ष व आइजी सदस्य सचिव बनाये गये हैं.
विशेष सचिव गृह(विशेष शाखा), मुख्य उड्डयन प्रशिक्षक, आइजी अभियान, आइजी प्रोविजन, आइजी आधुनिकीकरण, आइजी एटीएस, एसपी एसटीएफ, एसपी एसटीएफ इसके सदस्य बनाये गये हैं. जिला स्तरीय समिति में डीएम नोडल पदाधिकारी हैं. उनके द्वारा नामित पदाधिकारी तथा एसएसपी सदस्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




