बिहार के सभी विवि में बनेगा इन्क्यूबेशन सेंटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उद्योग विभाग ने स्टार्टअप फेयर का किया आयोजन पटना : राज्य के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय में इन्क्यूबेशन सेंटर खोला जायेगा. अभी ललित नारायण मिथिला विवि में इसकी शुरूआत की गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है. आपस में […]
विज्ञापन
उद्योग विभाग ने स्टार्टअप फेयर का किया आयोजन
पटना : राज्य के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय में इन्क्यूबेशन सेंटर खोला जायेगा. अभी ललित नारायण मिथिला विवि में इसकी शुरूआत की गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है. आपस में प्रतियोगिता लाने के उदेश्य से स्टार्टअप में बेहतर उपलब्धि वाले को सरकार पुरस्कृत भी करेगी.
वे शनिवार को स्टार्टअप फेयर के उद्घाटन सह कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे. उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य में स्टार्टअप के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है. केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी सुविधा सुविधा मिलेगी. अब 10 लाख की जगह बिना ब्याज का 25 लाख तक मिलेगा.
उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से औद्योगिक क्रांति हो रही है. राज्य के औद्योगिक विकास के लिए सरकार तत्पर है और कई तरह की रियायत दे रही है. नये उद्यमियों और नये स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है. स्टार्टअप नीति में परिवर्तन होगा. वेंचर कैपिटल में अब पांच से 10 करोड़ मिलेगा.
उद्योग विभाग के अपर सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि स्टार्टअप से बिहार का और तेजी से आैद्योगिक विकास होगा. निदेशक तकनीकी रवींद्र प्रसाद ने विस्तार से स्टार्टअप की जानकारी दी. बीआइए के अध्यक्ष केपीएस केसरी ने कहा कि राज्य सरकार नये उद्यमियों को बढ़ावा दे रही है. अवसर पर बीएन प्रसाद, बलराम सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद थे. इसके पहले मंत्री ने स्टार्टअप फेयर का अवलोकन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन