पटना : फिल्मकार के कैमरे को लूटने के आरोप में दो को पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : दीदारगंज थाना क्षेत्र में 19 फरवरी को फिल्मकार कार्तिक कुमार के सात लाख मूल्य के दो कैमरे लूटने के मामले के आरोप में आरपीएफ की टीम ने दो को पकड़ लिया. पकड़े गये युवकों में विक्रम कुमार व राहुल कुमार शामिल हैं. ये दोनों फतुहा के रहने वाले हैं. आरपीएफ के अनुसार इन […]
विज्ञापन
पटना : दीदारगंज थाना क्षेत्र में 19 फरवरी को फिल्मकार कार्तिक कुमार के सात लाख मूल्य के दो कैमरे लूटने के मामले के आरोप में आरपीएफ की टीम ने दो को पकड़ लिया. पकड़े गये युवकों में विक्रम कुमार व राहुल कुमार शामिल हैं. ये दोनों फतुहा के रहने वाले हैं. आरपीएफ के अनुसार इन दोनों ने फिल्मकार से कैमरे की लूट की थी और दोनों को पकड़ कर दीदारगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया है.
दीदारगंज पुलिस पूरे मामले की जांच करने में लगी है. हालांकि उन दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता से इन्कार किया है. इसके साथ ही कैमरे के संबंध में भी जानकारी नहीं दे रहे हैं. इसके बाद पुलिस उन दोनों से पूछताछ में जुट गयी है. जबकि दूसरी आेर दीदारगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि वे दोनों फिलहाल उस घटनाकांड में शामिल हैं या नहीं, छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन