पंडारक : पति की हत्या के बाद देवर संग भाग गयी थी पत्नी

Updated:
विज्ञापन

पंडारक : पुरनबीघा निवासी युवक बजरंगी सिंह की हत्या पत्नी निक्की देवी ने गला दबाकर की थी. इससे पहले साजिश के तहत आरोपिता ने पति को शराब भी पिलाई थी. बाद में देवर चंद्रशेखर के साथ मिलकर शव को कई टुकड़ों में काट दिया था. वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए आंगन में गड्ढा खोदकर शव […]

विज्ञापन
पंडारक : पुरनबीघा निवासी युवक बजरंगी सिंह की हत्या पत्नी निक्की देवी ने गला दबाकर की थी. इससे पहले साजिश के तहत आरोपिता ने पति को शराब भी पिलाई थी. बाद में देवर चंद्रशेखर के साथ मिलकर शव को कई टुकड़ों में काट दिया था. वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया गया था. यह वारदात अगस्त, 2018 में हुई थी. पुलिस ने आरोपिता से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
आरोपिता ने पुलिस को बताया कि देवर के साथ अवैध संबंध का पति अक्सर विरोध करता था. इसको लेकर देवर ने ही पति की हत्या की पटकथा लिखी थी. पति की हत्या के बाद वह देवर के साथ लुधियाना भाग गयी थी. दो महीने बाद वापस गांव लौटी, लेकिन इस बीच अन्य भाइयों का बजरंगी से संपर्क नहीं होने पर मामला उजागर हो गया.
बता दें कि पिछले दिन पुलिस ने आंगन की खुदाई कर बजरंगी की अस्थियां बरामद की थीं. उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था. थानेदार ने बताया कि आरोपित चंद्रशेखर की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन