पटना : पीपीयू के कॉलेजों में वित्तीय खर्चों की होगी जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेजों के वित्तीय खर्चों की जांच की जायेगी. हर कॉलेज को पिछले पांच वर्षों के खर्चों का ब्यौरा देना होगा. यहां तक कि हर खर्चे का बिल और वाउचर भी देना होगा. यह भी देखा जायेगा कि उक्त बिल या वाउचर सही है या नहीं और संबंधित तिथि को जारी […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेजों के वित्तीय खर्चों की जांच की जायेगी. हर कॉलेज को पिछले पांच वर्षों के खर्चों का ब्यौरा देना होगा. यहां तक कि हर खर्चे का बिल और वाउचर भी देना होगा. यह भी देखा जायेगा कि उक्त बिल या वाउचर सही है या नहीं और संबंधित तिथि को जारी किया गया है. इसको लेकर विवि की ओर से एक कमेटी भी बना दी गयी है जो इसकी जांच करेगी. इस कमेटी के बनने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कॉलेजों के द्वारा इस दौरान कई राज खुलेंगे.
हर शनिवार को कॉलेज विजिट करेगी टीम : विवि के द्वारा जारी पत्र के अनुसार कमेटी के कंवेनर हैं प्रो आरके शर्मा, वहीं एम पी सिंह, प्रो सीएल खत्री, फाइनेंसियल एडवाइजर व फाइनेंसियल ऑफिसर शामिल होंगे.
एफओ इस कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी होंगे. हर शनिवार को यह टीम रैंडमली कॉलेजों में जायेगी और उनके वित्तीय खर्चों का ब्यौरा लेगी. सभी प्राचार्यों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने फाइनेंसियल खर्चों व रिकार्ड को अपडेट रखें और कमेटी के समक्ष उसे प्रस्तुत करें.
गड़बड़ी होने पर होगी कार्रवाई : विवि के द्वारा जांच के दौरान जो कॉलेज वित्तीय खर्चों का ब्यौरा नहीं दे पायेंगे या गड़बड़ी पायी गयी तो संबंधित प्राचार्य जिसके समय में वह खर्च हुआ होगा उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. उचित कार्रवाई भी की जायेगी. सूत्रों की मानें तो कई कॉलेजों में यूजीसी या किसी अन्य मदों में जो भी राशि अनुदान के रूप में प्राप्त हुई उनमें कुछ जगहों पर काम हुए कुछ जगहों पर नहीं हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










