वाहनों की तेज रफ्तार पर पुिलस नहीं लगा रही लगाम, अनिसाबाद में ट्रक ने महिला को कुचला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 3:20 AM
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : अनिसाबाद में बालमीचक मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीया महिला को कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की काफी दूर तक महिला की लाश ट्रक के पहिये के नीचे घसीटाती रही, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका. मौके […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : अनिसाबाद में बालमीचक मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीया महिला को कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की काफी दूर तक महिला की लाश ट्रक के पहिये के नीचे घसीटाती रही, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका.
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को थोड़ी ही दूर आगे पुलिस ने पकड़ा , पर चालक से पैसे लेकर पुलिस ने उसे भगा दिया.
मृतका की शिनाख्त ब्रह्मपुर निवासी मंजू देवी के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. फुलवारीशरीफ थाने के ब्रह्मपुर गांव निवासी आइटीआइ में गार्ड का काम करने वाले नगेंद्र प्रसाद की पत्नी मंजु देवी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से निकली थी.
वह जैसे ही पटना-फुलवारी मेन रोड पार करने लगी तभी तेज ट्रक ने उसे कुचल दिया. मृतका के बेटे मिथिलेश ने बताया की मां मंजू देवी मौसी के घर गर्दनीबाग स्थित दुमहला जा रही थी. उसके बाद वहां से नानी घर सुल्तानपुर चिरैयांटांड़ जाना था. मार्च में ही घर में मिथिलेश के भाई की शादी होनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










