पटना : नये प्रिंसिपल के इंतजार में देर रात तक बैठे रहे कर्मचारी, आज होगी नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्रिंसिपल कार्यालय दो दिनों से रात को 10 बजे तक खुल रहा है. कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी रात 10 बजे तक नये प्रिंसिपल के आने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, बुधवार को भी प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं हो पायी. इधर अस्पताल के डॉक्टर, प्रोफेसर व […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्रिंसिपल कार्यालय दो दिनों से रात को 10 बजे तक खुल रहा है. कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी रात 10 बजे तक नये प्रिंसिपल के आने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, बुधवार को भी प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं हो पायी. इधर अस्पताल के डॉक्टर, प्रोफेसर व कर्मचारी अलग-अलग नामों की चर्चा कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार एनएमसीएच के डॉ रामजी सिंह पीएमसीएच के प्रिंसिपल बनेंगे.
आज हो जायेगी प्रिंसिपल की नियुक्ति : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पीएमसीएच में अगले 48 घंटों के अंदर स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी जायेगी. उम्मीद है कि गुरुवार को ही नये प्रिंसिपल अपना पदभार संभाल लेंगे.
उल्लेखनीय है कि 30 नवंबर को डॉ अजीत वर्मा के रिटायर होने के बाद स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पायी है. अभी एनएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ सीताराम सिंह को ही पीएमसीएच प्रिंसिपल का पदभारदिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन