पटना : चार घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति, 20 हजार लोग परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सोमवार की सुबह 6 बजे से ही सिपारा, जय प्रकाश नगर, चांदपुर बेला, मीठापुर बी-एरिया और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इन इलाकों में रहने वाले करीब 15-20 हजार लोगों की सुबह में नींद खुली, तो बिजली गुल थी. इससे लोग पीने के पानी संचित नहीं कर सकें. लोगों […]
विज्ञापन
पटना : सोमवार की सुबह 6 बजे से ही सिपारा, जय प्रकाश नगर, चांदपुर बेला, मीठापुर बी-एरिया और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.
इन इलाकों में रहने वाले करीब 15-20 हजार लोगों की सुबह में नींद खुली, तो बिजली गुल थी. इससे लोग पीने के पानी संचित नहीं कर सकें. लोगों के घरों में पानी नहीं होने की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी. 10 बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल की गयी, तो इन इलाकों में रहने वाले लोग अपने-अपने निजी मोटर चला कर पानी संचित किया और फिर दिनचर्या का काम निबटाया. पेसू अधिकारी ने बताया कि मीठापुर पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा था. मेंटेनेंस की वजह से आरके नगर पावर सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति बंद की गयी थी. मेंटेनेंस कार्य 9:30 बजे खत्म कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन