ePaper

पटना : सम्मेलन से वापस लौट रही बस ने वृद्ध को कुचला, मौत

Updated at : 31 Dec 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सम्मेलन से वापस लौट रही बस ने वृद्ध को कुचला, मौत

पटना : बापू सभागार मे आयोजित अखिल भारतीय रौनियार महासभा के सम्मेलन से लौट रही एक निजी बस ने डाकबंगला चौराहे से पहले सेंट्रल मॉल के पास रविवार की शाम करीब छह बजे एक वृद्ध को कुचल दिया. बस की चपेट में आने से घायल वृद्ध को तत्काल पीएमसीएच भर्ती कराया गया. जहां इलाज के […]

विज्ञापन
पटना : बापू सभागार मे आयोजित अखिल भारतीय रौनियार महासभा के सम्मेलन से लौट रही एक निजी बस ने डाकबंगला चौराहे से पहले सेंट्रल मॉल के पास रविवार की शाम करीब छह बजे एक वृद्ध को कुचल दिया.
बस की चपेट में आने से घायल वृद्ध को तत्काल पीएमसीएच भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वृद्ध की पहचान नहीं हो पायी है. दुर्घटना उस समय हुई जब वृद्ध सेंट्रल मॉल के पास सड़क क्रॅास कर रहा था. इस दौरान बस के आगे का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया और फिर वह पूरी तरह से बस की चपेट में आ गया. वहीं घटना के बाद बस में सवार लोग भाग गये और ड्राइवर भी लापता हो गया.
नाला रोड में फिर गिरा छज्जा
नाला रोड में मौजूद अंबेडकर भवन का छज्जा रविवार को फिर टूट कर गिरा. हालांकि जिस समय छज्जा गिरा, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ है. लेकिन लगातार हो रही इस तरह की घटना से लोग काफी दहशत में हैं. अभी दो दिन पहले हुई इस तरह की वारदात में चार लोग घायल हो गये थे. उनका इलाज चल रहा है. वहीं रविवार को एक बार छज्जा गिर गया. इससे साफ है कि अंबेडकर भवन काफी जर्जर हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन