पटना : एक से दो डिग्री और गिरेगा न्यूनतम तापमान, पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड सबसे सर्द रहा शुक्रवार

Updated:
विज्ञापन

पटना : दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सर्द पछुआ हवा ने राजधानी और अास-पास के तापमान में गिरावट ला दी है. शुक्रवार को भी पूरे दिन लगभग 15 किमी औसत की रफ्तार से पछुआ हवा चली. इस कारण शुक्रवार सीजन में अब तक का सबसे ठंडा […]

विज्ञापन
पटना : दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सर्द पछुआ हवा ने राजधानी और अास-पास के तापमान में गिरावट ला दी है. शुक्रवार को भी पूरे दिन लगभग 15 किमी औसत की रफ्तार से पछुआ हवा चली.
इस कारण शुक्रवार सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन हो गया. मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों की मानें तो शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं, देर सबेर धूप निकल जाने के कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं आयी. अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं गया का सबसे कम 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
दस वर्ष में 4.4 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड : पटना में बीते दस वर्षों में 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का रिकॉर्ड है, जो 2012 में 30 दिसंबर को दर्ज किया गया था.
वहीं इस शहर में अब तक सबसे कम तापमान रहने का रिकॉर्ड 2.2 डिग्री सेल्सियस का है, जो वर्ष 1961 के 25 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया था. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो भले ही साल बीतने में अभी तीन दिन का समय शेष है
लेकिन इस बार न्यूनतम तापमान में बीते वर्ष की तुलना में अधिक गिरावट आयी है. बीते वर्ष दिसंबर में 25 और 31 तारीख को सबसे कम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार अभी तक 6.3 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है.
अभी और गिरेगा पारा
मौसम विज्ञान की मानें तो मौसम अगले पांच दिनों तक कोई राहत देने के मूड में नहीं है. इस दौरान और अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल दो दिनों तक पछुआ हवा चलेगी, इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी. इसके अलावा सुबह में कुहरा छाये रहने से धूप निकलने में देरी हो सकती है, हालांकि दोपहर में धूप निकलने के आसार है, इससे अधिकतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आयेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन