पटना : दर्शन परिषद का 41वां अधिवेशन कल होगा शुरू
Updated at : 10 Dec 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दर्शन परिषद बिहार का 41वां अधिवेशन मंगलवार को जेडी वीमेंस कॉलेज में शुरू होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन 10:30 बजे होगा. इसकी अध्यक्षता पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ गुलाबचंद राम जायसवाल करेंगे. इसके मुख्य अतिथि भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नयी दिल्ली के अध्यक्ष प्रो डाॅ एसआर भट्ट होंगे. अति विशिष्ट अतिथि परिषद के सदस्य […]
विज्ञापन
पटना : दर्शन परिषद बिहार का 41वां अधिवेशन मंगलवार को जेडी वीमेंस कॉलेज में शुरू होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन 10:30 बजे होगा. इसकी अध्यक्षता पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ गुलाबचंद राम जायसवाल करेंगे. इसके मुख्य अतिथि भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नयी दिल्ली के अध्यक्ष प्रो डाॅ एसआर भट्ट होंगे.
अति विशिष्ट अतिथि परिषद के सदस्य सचिव डाॅ रजनीश कुमार शुक्ल व विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अध्यक्ष डाॅ जटाशंकर होंगे.
अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व पूर्व कुलपति डाॅ रामजी सिंह और पूर्व कुलपति सह आईपीसी के अध्यक्ष डाॅ आरपी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे. दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विवि के सेवानिवृत्त आचार्य डाॅ नरेश प्रसाद तिवारी अधिवेशन के सामान्य अध्यक्ष के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे. परिषद के महामंत्री डाॅ श्यामल किशोर ने बताया कि अधिवेशन का मुख्य विषय ‘शिक्षा, समग्र स्वास्थ्य व स्वच्छता : गांधी दर्शन के संदर्भ’ है.
उद्घाटन समारोह में अधिवेशन की ‘स्मारिका’ व परिषद की अर्द्धवार्षिक शोध पत्रिका ‘दार्शनिक अनुगूंज’ के अलावा कुछ पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा. इनमें पीयू के पूर्व प्रति कुलपति डॉ जेपी सिंह की पुस्तक ‘महाभारत व श्रीमद्भागवदगीता : एक समाजशास्त्रीय निरूपण’ के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कार्यक्रम में कुछ पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे.
आईसीपीआर रामजी प्रसाद को करेगा सम्मानित
प्रो श्यामल किशोर ने कहा कि पूर्व कुलपति व सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक प्रो रामजी सिंह का चयन मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नयी दिल्ली के प्रतिष्ठित समग्र जीवनोपलब्धि सम्मान (2018-19) के लिए किया गया है.
उन्हें इस सम्मान के तहत एक प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया जायेगा. डाॅ सिंह के सम्मान में यह समारोह जेडी वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को दर्शन परिषद बिहार के उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित होगा. परिषद के महामंत्री सह स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग टीपीएस काॅलेज पटना के अध्यक्ष डाॅ श्यामल किशोर को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है.
इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आईसीपीआर के अध्यक्ष डाॅ एसआर भट्ट व सदस्य-सचिव डाॅ रजनीश कुमार शुक्ल और अखिल भारतीय दर्शन परिषद के पूर्व महामंत्री डॉ अम्बिकादत्त शर्मा सहित कई गणमान्य लोग पटना पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




