शादी के एक दिन पहले रिटायर्ड IG की डॉक्टर बेटी ने छत से कूदकर दी जान, किशनगंज DM से तय थी शादी

Updated at : 09 Dec 2018 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के एक दिन पहले रिटायर्ड IG की डॉक्टर बेटी ने छत से कूदकर दी जान, किशनगंज DM से तय थी शादी

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. रविवार की सुबह एक युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उदयगिरि अपार्टमेंट की है. जहां, रिटायर्ड आईजी उमाशंकर सुधांशु की बेटी डॉ स्निग्धा ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना में युवती […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. रविवार की सुबह एक युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उदयगिरि अपार्टमेंट की है. जहां, रिटायर्ड आईजी उमाशंकर सुधांशु की बेटी डॉ स्निग्धा ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी, जिसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड आईजी की बेटी का कल ही तिलक हुआ था और सोमवार को शादी होने वाली थी. स्निग्धाकी शादी किशनगंज के डीएम से होनी थी. वहीं, लोग घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. आत्महत्या की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी है. पटना के डीएम कुमार रवि और एसएसपी मनु महाराज भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया है. पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का. हालांकि, घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

https://t.co/p705shoLA3

इस संबंध में एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. हमने एक मोबाइल रिकवर किया है. पीड़िता का परिवार सदमे की स्थिति में है, इसलिए हमने उनसे सवाल नहीं किया है. घटनास्थल से कोई आत्महत्या नोट नहीं मिला है. आगे की जांच चल रही है.

एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि पिछले कई दिनों से वो स्टूल लेकर अलग-अलग अपार्टमेंट की रेकी करती थी. इससे पहले भी युवती उदय गिरि अपार्टमेंट में आ चुकी थी. मनु महाराज ने बताया कि यहां वो किसी से मिलने नहीं बल्कि रेकी करने के उद्देश्य से ही आयी थी. जिसके बाद आज ये घटना हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

वहीं, पुलिस और एफएसएल की टीम द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. इसके अलावा उसी अपार्टमेंट की छत से एक पुतला गिरा कर भी जांच की गयी. युवती के ड्राइवर ने बताया था कि वो पटेल नगर के आवास से युवती को गाड़ी में बैठाकर यहां आया था. ड्राइवर ने ये भी बताया कि वो दूसरी बार युवती को यहां लेकर आया था. दो दिन पहले भी उसे यहां लेकर आ चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन