पटना : सीबीएसई स्कूलों में शुरू होगी मैथिली की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

पटना : सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में अब छात्र-छात्राओं को मैथिली पढ़ाई जायेगी. पढ़ाई शुरू करने को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने डॉ सीपी ठाकुर को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है. जावडेकर ने डॉ ठाकुर को पत्र लिख कर कहा कि आपका पत्र 19 जुलाई 2018 को मिला था. जिसमें […]

विज्ञापन
पटना : सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में अब छात्र-छात्राओं को मैथिली पढ़ाई जायेगी. पढ़ाई शुरू करने को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने डॉ सीपी ठाकुर को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है.
जावडेकर ने डॉ ठाकुर को पत्र लिख कर कहा कि आपका पत्र 19 जुलाई 2018 को मिला था. जिसमें मैथिली को सिलेबस और कैरिकुलम में जोड़ने की बात कही गयी थी.
जावडेकर ने कहा कि मैथिली एससीईआरटी के अनुसार शामिल होगी. जरूरत के हिसाब से पढ़ाई होगी. यह क्लास आठवीं तक लागू होगा. सीबीएसई स्कूल अगर चाहे तो इसे आगे ले जा सकता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन