दानापुर : एयर फोर्स सार्जेंट की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

गत दिनों अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान मार दी थी गोली दानापुर : रविवार को सरेशाम बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान एयरफोर्स सार्जेंट अमित कुमार सिन्हा को दो गोली मार कर जख्मी कर दिया था. जख्मी अमित को इलाज के लिए सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार की देर […]

विज्ञापन
गत दिनों अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान मार दी थी गोली
दानापुर : रविवार को सरेशाम बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनने के दौरान एयरफोर्स सार्जेंट अमित कुमार सिन्हा को दो गोली मार कर जख्मी कर दिया था.
जख्मी अमित को इलाज के लिए सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार की देर रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. अमित की मौत की खबर मिलते ही उसके घर मिथिला कॉलोनी में मातम पसर गया. इसके बाद अमित का पार्थिव शरीर को अस्पताल से मिथिला कॉलोनी घर लाया गया. उनके शव को तिरंगे में लपेटकर रखा गया.
उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्मशान घाट पर एयरफोर्स सैनिकों ने पुष्पचक अर्पित उन्हें कर अंतिम विदाई दी. एयरफोर्स के जूनियर वारंट अधिकारी आरपी सिंह व सार्जेंट संजीव कुमार समेत जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित किया. रामजीचक घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
अमित के बड़े भाई संजय ने मुखाग्नि दी. अमित के पिता कृष्णा कुमार सिन्हा, मां उर्मिला देवी व छोटी बहन रोते-बिलखते कह रहे थे कि 23 नवंबर को अमित को वापस जाना था. अब कौन ड्यूटी पर जायेगा. परिजनों ने बताया कि 5 नवंबर को दीपवाली व छठ पूजा के मौके पर वह छुट्टी लेकर आया था. अमित गुजरात के नलिया एयरफोर्स स्टेशन पर सार्जेंट के पद पर कार्यरत थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन