पटना : तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम की संचालन समिति गठित

Updated:
विज्ञापन

पटना : विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने विश्व बैंक संपोषित तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम (तृतीय चरण) के लिए राज्य संचालन समिति का गठन कर दिया. विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी पर समूचे कार्यक्रम की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी होगी. यह कार्यक्रम फिलहाल राज्य के सात इंजीनियरिंग कॉलेजों मोतिहारी, छपरा, दरभंगा, […]

विज्ञापन
पटना : विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने विश्व बैंक संपोषित तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम (तृतीय चरण) के लिए राज्य संचालन समिति का गठन कर दिया. विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी पर समूचे कार्यक्रम की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी होगी. यह कार्यक्रम फिलहाल राज्य के सात इंजीनियरिंग कॉलेजों मोतिहारी, छपरा, दरभंगा, गया, चंडी, भागलपुर व मुजफ्फरपुर में संचालित किया जा रहा है.
निदेशक अतुल सिन्हा ने बताया कि कमेटी में विभाग के आंतरिक सलाहकार, एमएचआरडी भारत सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक, राज्य परियोजना प्रशासक, संजय भरतिया, एचपी जोशी, बेंगलुरु के रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर एसके सिन्हा व बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ डीके सिंह सदस्य होंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन