मुजफ्फरपुर शेल्टर कांड में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर तेजस्वी ने बिहार सरकार को घेरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य सरकार पर हमलावर हैं. सोमवार को लगातार एक के बाद एक ट्विट-रिट्विट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब तक इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री को बुलाया नहीं जाता है, तब तक सरकार गंभीर नहीं होगी. […]
विज्ञापन
पटना : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राज्य सरकार पर हमलावर हैं. सोमवार को लगातार एक के बाद एक ट्विट-रिट्विट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब तक इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री को बुलाया नहीं जाता है, तब तक सरकार गंभीर नहीं होगी. उन्होंने कहा कि हर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार को फटकार लगाती है, बावजूद इस दुर्लभ से दुर्लभतम मामले में राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही. इसके आरोपित सत्ता द्वारा संरक्षित हैं. क्या चालबाजी है? सोचिए? एक अन्य ट्विट में तेजस्वी ने कहा कि यह बेशर्मी भरा सुशासन है.
13 साल से नीतीश जी हेडलाइन मैनेजमेंट के जरिये बिहारवासियों और देशवासियों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं. इनकी पूरी राजनीति कुर्सी युक्त, सिद्धांतहीन और विचारहीन है. हर सुनवाई पर माननीय सुप्रीम कोर्ट इन्हें लताड़ रहा है और ये हंस रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










