पटना : पटना सिटी में तीन घरों में चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2018 8:50 AM
विज्ञापन
पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहिया बाग में चोरों ने एक साथ तीन मकानों से दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ितों की ओर से इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. दर्ज शिकायत में पुलिस मामले में जांच-पड़ताल की बात कह रही है. […]
विज्ञापन
पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहिया बाग में चोरों ने एक साथ तीन मकानों से दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ितों की ओर से इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. दर्ज शिकायत में पुलिस मामले में जांच-पड़ताल की बात कह रही है. चोरों ने मुहल्ले में रहने वाले विवेक आनंद के घर से मोबाइल, लैपटॉप, 15 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली, जो डेढ़ लाख रुपये से अधिक की है.
इसी प्रकार विकास के घर से दस हजार रुपये व मोबाइल समेत अन्य सामान व पड़ोसी शशि भूषण के घर से भी लैपटॉप व मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान की चोरी हो गयी. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है. छापेमारी भी हो रही है. दूसरी ओर, बाईपास थाना क्षेत्र की महारानी कॉलोनी में रहने वाले अरविंद कुमार सिन्हा के मकान में चोरी का प्रयास किया गया. शोर मचाने पर चोर मोबाइल छोड़ फरार हो गया. इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










