दानापुर : करेंट लगने से मजदूर की मौत
Updated at : 29 Oct 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : थाना क्षेत्र के विजय विहार नगर कॉलोनी स्थित अर्धनिर्मित मकान में सेंट्रिंग का काम करने के दौरान एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गयी.हादसे के बाद अन्य मजदूर ,ठेकेदार व मकान मालिक फरार हो गये. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है. मृतक […]
विज्ञापन
दानापुर : थाना क्षेत्र के विजय विहार नगर कॉलोनी स्थित अर्धनिर्मित मकान में सेंट्रिंग का काम करने के दौरान एक मजदूर की करेंट लगने से मौत हो गयी.हादसे के बाद अन्य मजदूर ,ठेकेदार व मकान मालिक फरार हो गये. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है.
मृतक की पहचान दियारा अकिलपुर थाने के पुरानी पानापुर निवासी हरदेव राय के 30 वर्षीय पुत्र अशोक राय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अशोक पिछले 10-15 दिनों से विजय विहार नगर कॉलोनी स्थित अर्धनिर्मित मकान में मजदूरी कर रहा था. रविवार को शाम में काम करते वक्त उसे करेंट लग गया. पुलिस के अनुसार अर्धनिर्मित मकान में सेंट्रिंग के काम करने के क्रम में बिजली के तार में टोका फंसाने के दौरान करेंट लगने से अशोक की मौत हुई है.
थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हरदेव राय के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि मकान मालिक व ठेकेदार के बारे में पता किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




