ePaper

पटना : नया बजट सीएफएमएस से ही बनेगा : सिद्धार्थ

Updated at : 26 Oct 2018 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नया बजट सीएफएमएस से ही बनेगा : सिद्धार्थ

पटना : राज्य के आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 का नया बजट सीएफएमएस (कंबाइंड फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से ही बनेगा. इस ऑनलाइन प्रणाली के जरिये ही सभी विभागों को अपना-अपना बजट अनुमान या डिमांड भेजना होगा और इसके माध्यम से ही सभी विभागों को आवंटन भी जारी किया जायेगा. इस बार से बजट की […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 का नया बजट सीएफएमएस (कंबाइंड फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से ही बनेगा. इस ऑनलाइन प्रणाली के जरिये ही सभी विभागों को अपना-अपना बजट अनुमान या डिमांड भेजना होगा और इसके माध्यम से ही सभी विभागों को आवंटन भी जारी किया जायेगा. इस बार से बजट की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होने जा रही है.
इस नयी प्रणाली के लिए जिस विभाग को जितनी ट्रेनिंग चाहिए, उन्हें इसकी उतनी ट्रेनिंग दी जायेगी. इसमें वित्त विभाग हर तरह से सहयोग करेगा. यह जानकारी वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने मुख्य सचिवालय के मुख्य सभागार में आयोजित बजट समीक्षा बैठक के दौरान दी.
गुरुवार को सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ नये बजट की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी. इस दौरान सभी विभागों के पदाधिकारियों को नयी वित्तीय प्रबंधन प्रणाली सीएफएमएस से बजट तैयार करने से संबंधित तमाम बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. विभागों के पदाधिकारियों की संख्या अधिक होने की वजह से ट्रेनिंग प्रोग्राम को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया.
इ इस दौरान प्रधान सचिव ने कहा कि ऑनलाइन तैयार होने वाले नयी बजट की प्रक्रिया में स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय पूरी तरह से वास्तविकता आधारित और पारदर्शी हो. इसमें किसी तरह की कटौती या कमी किसी विभाग के स्तर पर नहीं होनी चाहिए. सभी विभागों से कहा गया कि चालू वित्तीय वर्ष में छह महीने बीत गये, लेकिन अभी तक खर्च का प्रतिशत 40 के आसपास ही बना हुआ है. इसमें तेजी लाने की सख्त आवश्यकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन