जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पटना में डेरा डाला

Updated at : 21 Oct 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पटना में डेरा डाला

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर शनिवार को पटना पहुंच गये. पार्टी का उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनकी नयी भूमिका और रणनीति को लेकर पार्टी ही नहीं विरोधी दलों की भी नजर है. उनसे मिलने के लिए पार्टी के कई नेता सात सर्कुलर रोड पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर शनिवार को पटना पहुंच गये. पार्टी का उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद उनकी नयी भूमिका और रणनीति को लेकर पार्टी ही नहीं विरोधी दलों की भी नजर है. उनसे मिलने के लिए पार्टी के कई नेता सात सर्कुलर रोड पहुंचे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पहुंच कर सबसे पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इसके बाद कुछ चुनिंदा लोगों के साथ पार्टी की गतिविधियों आदि को लेकर मंथन किया. विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्र संगठन को और मजबूत बनाने तथा चुनाव में छात्रों युवाओं को ट्रेनिंग देने की रणनीति पर भी विचार हुआ
छात्र जदयू के प्रभारी सह एमएलसी रणवीर नंदन आदि के साथ जल्दी ही बैठक करेंगे. इससे पूर्व प्रशांत किशोर 11 अक्तूबर को छात्र जदयू के विराट छात्र संगम में शिरकत करने पटना पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको छात्र जदयू को लेकर जिम्मेदारी दी थी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन