ePaper

सीएम नीतीश ने पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का किया दर्शन

Updated at : 17 Oct 2018 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का किया दर्शन

पटना : महाअष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की रात्रि में कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा अर्चना की. रात होने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित राम कृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया और देशवासियों के साथ ही प्रदेशवासियों की खुशहाली […]

विज्ञापन

पटना : महाअष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की रात्रि में कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा अर्चना की. रात होने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित राम कृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया और देशवासियों के साथ ही प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. यहां से मुख्यमंत्री बंगाली अखाड़ा स्थित लंगरटोली दुर्गा मंदिर गये जहां उन्होंने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किया.

बाद में वह बांस घाट स्थित काली मंदिर जाकर शक्ति की देवी मां दुर्गा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री के साथ विधान पार्षद डा रणवीर नंदन, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह, पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज मौजूद थे.
सीएम ने राज्य के सुख, शांति व समृद्धि के लिए मां की पूजा की

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर मां शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री मारूफगंज स्थित श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की.

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधान पार्षद डा रणवीर नंदन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पटना प्रमंडलीय आयुक्त आरएन चोंग्थू, पटना जिलाधिकारी कुमार रवि सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की संध्या में भी गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन