पटना : इग्नू जल्द स्थापित करेगा प्लेसमेंट सेल : अभिलाष
Updated at : 15 Oct 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : टीपीएस कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र पर रविवार को सत्रारंभ आयोजन समारोह में नये छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. इस अवसर पर इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रो अभिलाष नायक ने कहा कि जल्द ही इग्नू अपने नये कैंपस में शिफ्ट हो जायेगा. नये कैंपस में कई […]
विज्ञापन
पटना : टीपीएस कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र पर रविवार को सत्रारंभ आयोजन समारोह में नये छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. इस अवसर पर इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रो अभिलाष नायक ने कहा कि जल्द ही इग्नू अपने नये कैंपस में शिफ्ट हो जायेगा. नये कैंपस में कई सुविधाएं होगी. कैंपस में पीजी के स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट सेल आरंभ किया जायेगा.
प्रो अभिलाष ने कहा कि टीपीएस कॉलेज केंद्र में उच्च कोटि के शिक्षकों के द्वारा वर्ग का संचालन किया जाता है. इग्नू देश का सबसे बड़ा खुला विश्वविद्यालय बन चुका है.
सुदूर इलाके में छात्र-छात्राएं इग्नू के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे है. इस विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान है और यहां के छात्र कई जगह अपनी सेवा दे रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह अध्ययन केंद्र बिहार का एक आदर्श केंद्र बने. केंद्र के समन्वयक डॉ श्यामल किशोर ने अतिथियों का स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर कई विषयों में बैचलर एवं पीजी सहित सर्टिफिकेट कोर्स में अध्ययन प्रारंभ हो चुका है. सहायक समन्वयक प्रो अबू बकर रिजवी ने समारोह का संचालन किया और डॉ संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर प्रो शशि भूषण चौधरी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ अर्जुन शर्मा, डॉ नागेंद्र मिश्र, डॉ अशोक कुमार, डॉ कृष्णनंदन प्रसाद, डॉ उदय कुमार, डॉ मनु कुमार, सुधीर कुमार, चंदन कुमार, अवनित के अलावा करीब चार सौ छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




