पटना : ….जब बहादुर छात्रा ने मनचलों को चप्पल से पीटा और मचा दिया शोर

Updated:
विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाने के बुद्ध स्मृति पार्क के समीप मंगलवार की देर रात दो बजे दो युवकों ने छठी क्लास की एक छात्रा का हाथ पकड़ कर खींच कर अंधेरे में ले जाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने बहादुरी दिखायी और दोनों से भिड़ गयी और उन दोनों को चप्पल से पीटना शुरू […]

विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के बुद्ध स्मृति पार्क के समीप मंगलवार की देर रात दो बजे दो युवकों ने छठी क्लास की एक छात्रा का हाथ पकड़ कर खींच कर अंधेरे में ले जाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने बहादुरी दिखायी और दोनों से भिड़ गयी और उन दोनों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद उसने हो-हल्ला मचा दिया और काफी संख्या में लोग जुट गये. इसके साथ ही कोतवाली थाने की पुलिस भी सक्रिय थी और चंद मिनटों में पहुंच गयी. पुलिस ने एक युवक जाकिर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा निकल भागने में सफल रहा.
छात्रा के माता-पिता नहीं हैं. वह अपनी नानी के दीघा स्थित घर पर रहती थी और सब्जी बेचने के काम में हाथ बंटाती थी. इसके साथ ही दीघा में ही सरकारी स्कूल में छठी क्लास में पढ़ती है. वह अपनी नानी से किसी बात पर विवाद होने पर मंगलवार की सुबह ही निकल गयी. इसके बाद वह गांधी मैदान इलाके में पहुंच गयी. जहां वह दिन भर चिल्ड्रेन पार्क में रही. शाम को जब चिल्ड्रेन पार्क बंद होने लगा तो वह भी बाहर निकल गयी. इसके बाद वह इधर-उधर घूमने लगी.
लेकिन इसी दौरान जाकिर व उसका एक और दोस्त ने उसे अकेले देख लिया और उसके पीछे लग गया. वह जिधर जाती तो वे दोनों भी उसके साथ जाते. इसके बाद छात्रा स्टेशन गोलंबर के समीप पहुंच गयी. रात में वह बुद्ध स्मृति पार्क के पास अकेले थी. छात्रा ने बताया कि उसे अकेला देख कर उन दोनों ने हाथ पकड़ लिया और खींच कर ले जाने लगा.
इसके बाद उसने उन लोगों की चप्पल से पिटाई की और काफी लोग भी जुट गये. इसी बीच पुलिस भी पहुंच गयी. पकड़े जाने के बाद वह उसे अपने परिवार का बता रहा था. जबकि वह उसके परिवार की नहीं है. वह अपने नानी के बर्ताव से तंग आ कर घर छोड़ दिया था और इधर-उधर घूम रही थी. इसी दौरान वे दोनों उसका पीछा लगातार कर रहे थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन