पटना : ग्रामीण विकास के कार्यों के लिए 30 पदों पर होगी बहाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों और योजनाओं को गति देने के लिए बड़ी संख्या में बहाली होने जा रही है. यह सभी बहाली ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस) संस्थान के अंतर्गत हो रही है. इस संस्थान में राज्य से लेकर जिला स्तर पर 30 अलग-अलग पोस्टों के लिए […]
विज्ञापन
पटना : ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों और योजनाओं को गति देने के लिए बड़ी संख्या में बहाली होने जा रही है. यह सभी बहाली ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस) संस्थान के अंतर्गत हो रही है. इस संस्थान में राज्य से लेकर जिला स्तर पर 30 अलग-अलग पोस्टों के लिए 279 लोगों की बहाली होगी.
इसमें राज्य स्तर पर मौजूद 21 पदों के लिए 80 लोगों की बहाली होनी. जबकि जिला स्तर पर मौजूद नौ पदों पर 199 लोगों की बहाली होगी. इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला एमआईएस टीम मेम्बर (एमजी-नरेगा), जिला एमआईएस टीम मेम्बर (पीएमएवाय) के 38-38 पदों और जिला फाइनेंस मैनेजर के 28, ऑडिट अस्सिटेंट के 18 समेत अन्य पदों पर बहाली होगी.
बहाली शुरू करने से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और 22 अक्टूबर तक सभी पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख रखी गयी है. आवेदन के बाद सभी पदों के लिए अलग-अलग तरह से बहाली प्रक्रिया पूरी होगी. कुछ के लिए सिर्फ इंटरव्यू होंगे. जबकि, कुछ के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन