पटना : जन-धन खाताधारकों को अब 10 हजार का ओवरड्राफ्ट: सुशील मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2018 6:16 AM
विज्ञापन
पटना : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने जन-धन खाताधारकों को मिलने वाले पांच हजार रुपये के ओवरड्राफ्ट को बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है. साथ ही आंगनबाड़ी, आशा व एनएनएम के मानदेय में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि की है. इससे बिहार जैसे राज्य के करोड़ों गरीबों व महिलाओं को लाभ मिलेगा. ये बातें […]
विज्ञापन
पटना : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने जन-धन खाताधारकों को मिलने वाले पांच हजार रुपये के ओवरड्राफ्ट को बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है. साथ ही आंगनबाड़ी, आशा व एनएनएम के मानदेय में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि की है. इससे बिहार जैसे राज्य के करोड़ों गरीबों व महिलाओं को लाभ मिलेगा. ये बातें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहीं. उन्होंने कहा कि अब जन-धन खाताधारक दो हजार रुपये का कर्ज बिना शर्त ले सकते हैं.
अब कोई भी खाताधारक को बिना प्रीमियम का भुगतान किये एक लाख की जगह दो लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा. साथ ही पहले जहां प्रत्येक परिवार का एक जन-धन खाता खोला गया था, वहीं अब प्रत्येक व्यक्ति का जन-धन खाता खोलवाने का अभियान चल रह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










