पटना : पुलिस अफसरों को क्षेत्र का ज्ञान भी नहीं

Updated at : 05 Sep 2018 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पुलिस अफसरों को क्षेत्र का ज्ञान भी नहीं

तीनों सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी नहीं कर रहे ठीक से काम पटना : डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार ने थानों की व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले ग्रेडिंग प्रक्रिया अपनायी और अब तीनों सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पाया कि तीनों सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी के […]

विज्ञापन
तीनों सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी नहीं कर रहे ठीक से काम
पटना : डीआईजी सेंट्रल राजेश कुमार ने थानों की व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले ग्रेडिंग प्रक्रिया अपनायी और अब तीनों सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी के कार्यों की समीक्षा की.
इस दौरान उन्होंने पाया कि तीनों सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी के कार्य संतोषजनक नहीं हैं. वे फील्ड में गश्ती व थानों की व्यवस्था को देखने के बजाय अपने कार्यालय में बैठे रहते हैं. फील्ड में नहीं जाने के कारण उनका क्षेत्र कौन-कौन सा है, इसका भी पूरा ज्ञान नहीं है. इसका नतीजा है कि लंबित केसों की संख्या बढ़ती जा रही है और अपराध पर भी अंकुश नहीं लग रहा है. इसके अलावा डीआईजी ने यह भी कड़ी टिप्पणी की है कि कार्यालय में अधिक समय देेने के कारण क्षेत्र में जनता से मिलना, थानों का भ्रमण करना, चेकिंग, गश्ती, छापेमारी कार्य प्रभावित हो रहा है. इसे लेकर डीआईजी ने तीनों सिटी एसपी मध्य अमरकेश डी, सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील व सिटी एसपी पश्चिमी रवींद्र कुमार और ग्रामीण एसपी आनंद कुमार को दो दिनों की ड्यूटी बांट दी है.
सभी एसपी को पांच-पांच थानों में जा जनता से मिलना, केसों के अनुसंधान की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. किसी भी एसपी को अपने घर जा कर लंच भी नहीं करने को कहा है. इसके लिए डीआईजी ने अपने साथ लंच रखने का निर्देश दिया है.
सिटी एसपी मध्य को क्या मिला निर्देश : सिटी एसपी मध्य को दीघा घाट से पैदल ही पीरबहोर घाट तक गश्ती करने कानिर्देश डीआईजी ने दिया है. जेपी सेतु व डाकबंगला चौराहा चेक पोस्ट पर प्रतिदिन खुद आधा घंटा चेकिंग करने को डीआईजी ने कहा है.
सिटी एसपी पूर्वी के लिए क्या दिये निर्देश : सिटी एसपी पूर्वी को भी गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर सुल्तानगंज से लेकर मालसलामी तक पैदल जाने का निर्देश दिया है. सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था करनी है उसका प्वाइंट बनाने का निर्देश दिया है. सिटी एसपी पश्चिमी व ग्रामीण एसपी को अपने इलाके के गंगा घाटों की सुरक्षा के लिए प्वाइंट तय करने का निर्देश दिया है.
प्रतिदिन एक अपराधी को गिरफ्तार करने का दिया निर्देश
डीआईजी ने पटना व नालंदा जिले के तमाम थानाध्यक्षों को प्रतिदिन एक अपराधी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है. इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी के संबंध में अगले दिन दस बजे सुबह तक डीएसपी, एसपी व उन्हें जानकारी देनी होगी. डीआईजी ने यह भी सहूलियत दी है कि दूसरे थाना के भी अपराधी पकड़ कर टारगेट पूरा कर सकते हैं.
24 घंटे चेकिंग कराने का निर्देश : वैसे थाना जिनका क्षेत्र दो जिलाें की सीमा पर पड़ता है, वहां सुरक्षा के लिए अधिक ध्यान देने का डीआईजी ने आदेश दिया है.
जिलों की सीमा पर बनाये जा रहे 12 चेक पोस्ट पर 24 घंटे चेकिंग की व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस पदाधिकारी के होने की आवश्यकता पर बल दिया और निर्देश दिया कि इसमें कहीं से भी चूक नहीं होनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन