पटना : नौवीं व 10वीं कक्षा की द्वितीय सावधिक परीक्षा 5 अक्तूबर से

Updated at : 03 Sep 2018 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नौवीं व 10वीं कक्षा की द्वितीय सावधिक परीक्षा 5 अक्तूबर से

पटना : नौवीं व 10वीं कक्षा (सत्र 2018-19) की की द्वितीय सावधिक परीक्षा आगामी पांच से 12 अक्तूबर तक होगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शैक्षिक कैलेंडर के तहत बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्यभर के तकरीबन […]

विज्ञापन
पटना : नौवीं व 10वीं कक्षा (सत्र 2018-19) की की द्वितीय सावधिक परीक्षा आगामी पांच से 12 अक्तूबर तक होगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के शैक्षिक कैलेंडर के तहत बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है.
संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्यभर के तकरीबन 25 लाख छात्र व छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी. प्रथम पाली में 10वीं तथा द्वितीय पाली में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी. दोनों पालियों में परीक्षा तीन-तीन घंटे की होगी.
विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. प्रथम पाली का संचालन सुबह 9:30 से दोपहर 12.45 बजे तक किया जायेगा, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी.
सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 2 घंटा 45 मिनट की होगी. विषय विशेषज्ञों की देखरेख में प्रश्न पत्रों का चयन किया जा रहा है.
मैट्रिक परीक्षा-2018 के अनुसार ही इस परीक्षा में भी 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ तथा शेष लघु एवं दीर्घउत्तरीय प्रश्न दिये जायेंगे, ताकि विद्यार्थी अभी से ही नये पैटर्न से रू-ब-रू हो सकें. 10वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम विद्यालय द्वारा स्वयं निर्धारित किया जायेगा. संघ के प्रेस प्रबंधक वामेश्वर शर्मा ने बताया कि सभी जिलों के विद्यालयों में सितंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे.
परीक्षा कार्यक्रम
तिथि 10वीं नौवीं
05 अक्तूबर : अंग्रेजी अंग्रेजी
06 अक्तूबर : द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत/हिंदी/फारसी —–
08 अक्तूबर : विज्ञान गणित
09 अक्तूबर : मातृभाषा : हिंदी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत/हिंदी/फारसी
10 अक्तूबर : सामान्य गणित सामान्य विज्ञान
11 अक्तूबर : सामाजिक विज्ञान मातृभाषा : हिंदी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली
12 अक्तूबर : ऐच्छिक विषय सामाजिक विज्ञान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन