पटना : गैर पार्किंग क्षेत्र में खड़े 102 वाहनों से वसूले 67 हजार

Updated:
विज्ञापन

पटना : अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान के दौरान शनिवार को पटना ट्रैफिक पुलिस ने 102 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की, जिनमें 22 चारपहिया और 80 दुपहिया वाहन शामिल थे. ट्रैफिक एसपी पीएन मिश्र ने बताया कि इस दौरान सड़क पर या उसके किनारे गैर पार्किंग क्षेत्र में खड़े किये गये वाहनों से 67 हजार […]

विज्ञापन
पटना : अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान के दौरान शनिवार को पटना ट्रैफिक पुलिस ने 102 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की, जिनमें 22 चारपहिया और 80 दुपहिया वाहन शामिल थे.
ट्रैफिक एसपी पीएन मिश्र ने बताया कि इस दौरान सड़क पर या उसके किनारे गैर पार्किंग क्षेत्र में खड़े किये गये वाहनों से 67 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया. अभियान के दौरान 30 वाहनों को टो भी किया गया. इनमें कुछ वाहन ऐसे थे, जिन्होंने ऑन स्पॉट जुर्माना का भुगतान नहीं किया जबकि ज्यादातर वाहन ऐसे थे, जिन्हें लोग गैर पार्किंग क्षेत्र में लगा कर चले गये थे और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के तलाशने के बावजूद नहीं दिखे. सभी वाहनों को क्रेन से उठा कर थाने में ले जाया गया और जुर्माना राशि अदा करने के बाद छोड़़ा गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन