पटना : पीजी छात्राओं को करायी जायेगी नेट की तैयारी

Updated at : 27 Aug 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीजी छात्राओं को करायी जायेगी नेट की तैयारी

अभी कॉलेज की ओर से चयनित विषय की तैयारी करायी जा रही है पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज में पीजी में पढ़ रही छात्राओं को नेट की तैयारी करवायी जायेगी. कॉलेज ने इसी साल से यह निर्णय लिया है कि छात्राओं को अपनी ओर से नेट की तैयारी करने में मदद करेंगी. विभिन्न विभागों की […]

विज्ञापन
अभी कॉलेज की ओर से चयनित विषय की तैयारी करायी जा रही है
पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज में पीजी में पढ़ रही छात्राओं को नेट की तैयारी करवायी जायेगी. कॉलेज ने इसी साल से यह निर्णय लिया है कि छात्राओं को अपनी ओर से नेट की तैयारी करने में मदद करेंगी. विभिन्न विभागों की टीचर्स की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. अब नेट का पेपर दो भागों में होता हैं. पहला तो ओवरऑल रिजनिंग, कंप्यूटर से लेकर सारे विषय से जुड़ा होता है जबकि सेकेंड पेपर आपके द्वारा चयनित विषय पर आधारित सवाल होते हैं.
अभी कॉलेज की ओर से चयनित विषय की तैयारी करायी जा रही हैं. हिस्ट्री की डॉ मीना सिन्हा ने बताया कि अभी फिलहाल छात्राओं को हिस्ट्री, इंग्लिश वसाइकोलॉजी में पढ़ाया जा रहा है साथ ही छात्राएं इनका नोट्स भी बना रही है. अभी यह सुविधा छात्राओं को मुफ्त में ही दी जा रही है और कॉलेज के टीचर्स द्वारा ही पढ़ाया जा रहा है. आगे अगर छात्राओं की रुचि बढ़ती है तो हम कोशिश करेंगे की बाहर से फैकल्टी को बुलाया जाये.
छात्राओं के लिए बीच-बीच में टेस्ट का भी आयोजन किया जायेगा जिसका पैटर्न हुबहु नेट के पैटर्न के जैसा होगा. टाइमिंग व मार्किंग भी ठीक नेट के एग्जाम के तरीके से की जायेगी. इंग्लिश की डॉ यशोधरा प्रसाद ने बताया कि छात्राओं को नेट की क्लासेज रेगुलर क्लास खत्म होने के बाद दी जा रही है. उन्हें कवेश्चन बैंक के अलावा एक्सपेक्टेड सवालों पर भी तैयारी करवायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन