पटना : राजद के 80 विधायकों में 46 पर दाग के छींटे लगे हैं : संजय सिंह

Updated at : 20 Aug 2018 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : राजद के 80 विधायकों में 46 पर दाग के छींटे लगे हैं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपने गिरेबान में झांकने की कोशिश करें. विधानसभा में राजद के 80 विधायकों में 46 पर दाग के छींटे लगे हैं. इन पर अपराध के मुकदमे चल रहे हैं. जो जैसा होता है वह अपनी जगह […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपने गिरेबान में झांकने की कोशिश करें. विधानसभा में राजद के 80 विधायकों में 46 पर दाग के छींटे लगे हैं.
इन पर अपराध के मुकदमे चल रहे हैं. जो जैसा होता है वह अपनी जगह भी वैसा ही ढूंढ़ लेता है. सरफराज आलम, राजवल्लभ यादव, शहाबुद्दीन जैसे नेता राजद के कुनबे में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर मामले में कोई भी हो, चाहे वह किसी भी पद पर बैठा हो, अगर वह इसमें शामिल हैं तो उन्हें सजा मिलेगी. राजद के नेता यह समझ लें कि मुजफ्फरपुर मामला सरकार ने ही उठाया है. उसकी जांच का आदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन